बलिया, मार्च 18 -- बांसडीह। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी को दो सूत्री मांग पत्र सौंपा। इसके माध्यम से पीएचसी मंगलपुरा में चिकित्सक व फार्मासिस्ट तैनात करने तथा सकरपुरा गांव में बाल पुष्टाहार वितरित नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच कराये जाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि मंगलपुरा अस्पताल पर डाक्टर व कर्मचारियों के नहीं होने से यह स्वास्थ्य केंद्र महीनों से शोपीस बना है, जिससे क्षेत्रीय लोगों को उपचार कराने में बेहद परेशानी हो रही है। वहीं सकरपुरा गांव में बच्चों को बाल पुष्टाहार वितरित नहीं किया जाता है। यहां आंगनबाड़ी से जुड़ी कोई भी सुविधा नहीं दी जाती है। पुष्टाहार में धांधली की जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की गई। एसडीएम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.