बलिया, सितम्बर 10 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा और सरयू नदियों समेत तालों की सरकार की ओर से मत्स्य नीलामी प्रक्रिया शुरू किए जाने के विरोध में बुधवार को मछुआरा समाज के दो संगठनों ने बांसडीह एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी को अलग-अलग ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से मछुआरा समाज के लोगों ने बताया है कि निषाद, केवट, कश्यप व साहनी प्राचीन समय से पीढ़ी दर पीढ़ी स्वतंत्र रूप से मत्स्य आखेट कर जीविकोपार्जन करते हैं। सरकार की ओर से नीलामी प्रक्रिया शुरू किए जाने से समाज के लोगों के रोजी-रोटी पर संकट गहरा जायेगा। साथ ही पुश्तैनी अधिकार छीन जाएगा। इस मौके पर सुरेंद्र निषाद, रामदयाल साहनी, अनिकेत साहनी, सत्यनारायण साहनी, चंद्रमा निषाद, हनुमान निषाद, सुजीत सनी, राजन साहनी, हरेंद्र, राधेश्याम, अच्छेलाल आदि थे। उधर, विकासशील इंसान पार्टी के जिलाध्यक्ष हरेरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.