मऊ, जनवरी 31 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील प्रांगण में दूसरे दिन शनिवार को तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एसडीएम अभिषेक गोस्वामी की कार्यशैली के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि एसडीएम द्वारा न्यायालय की पत्रावलियों में मनमाने एवं असंवैधानिक तरीके से आदेश पारित किए जा रहे हैं, जिससे न्यायिक प्रक्रिया और अधिवक्ताओं की गरिमा प्रभावित हो रही है। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन ने अधिवक्ता भवन से एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी किया। कहा कि एसडीएम का जब तक स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक हम अधिवक्ता धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। एसडीएम की कथित मनमानी कार्यशैली, प्रशासनिक निर्णयों और न्यायालय संचालन से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया तब तक उनके न्याय...