मऊ, जनवरी 31 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील प्रांगण में शुक्रवार को तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के बैनर तले उपजिलाधिकारी अभिषेक गोस्वामी की कार्यशैली के विरोध में अधिवक्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम द्वारा न्यायालय की कार्रवाई संचालित किए बिना ही पत्रावलियों में मनमाने एवं असंवैधानिक तरीके से आदेश पारित किए जा रहे हैं, जिससे न्यायिक प्रक्रिया और अधिवक्ताओं की गरिमा प्रभावित हो रही है। सर्वसम्मति से अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया कि जब तक एसडीएम अभिषेक गोस्वामी का स्थानांतरण नहीं किया जाता, तब तक उनके न्यायालय का अनवरत बहिष्कार किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने कहा कि वर्तमान उपजिलाधिकारी के रहते निष्पक्ष न्याय संभव नहीं है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर मामले का समाधान करने की मा...