बहराइच, अप्रैल 24 -- रुपईडीहा। उपजिलाधिकारी नानपारा लाल सिंह यादव व पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह, एसएसबी 42वी वाहिनी रुपईडीहा बीओपी के सहायक कमांडेंट सुनील कुमार शांति तथा प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा ददन सिंह ने जवानों के साथ बार्डर पर जांच अभियान चलाया। नेपाल आने जाने वालों की गहनता से जांच कर छोड़ा गया। यात्रियों के सामान की बारीकी से स्कैनिंग मशीन से जांच कर यात्रियों के हवाले किया गया। रुपईडीहा के पूरब पैरलल रोड पर भी गस्त की गई। बताया कि बार्डर पर सतर्कता जरूरी है। उसी कड़ी में लोगों में जागरूकता भी फैलाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.