लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- धौरहरा। एसडीएम ने शनिवार को स्कूल का निरीक्षण किया तो दंग रह गए। छह शिक्षक अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने कार्रवाई के लिए बीएसए को लिखा है। इससे शिक्षकों में हड़कम्प मचा है। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि धौरहरा के संविलियन विद्यालय बसंन्तापुर का निरीक्षण किया। इस स्कूल में 10 शिक्षक तैनात बताए गए लेकिन चार शिक्षक मौजूद मिले। निरीक्षण के समय स्कूल में शिक्षक अर्पित कुमार सिंह सेंगर, कुलदीप, संतोष कुमार, सुबोध कुमार मौजूद मिले जबकि छह शिक्षक प्रधोष मौर्य, आयुष वर्मा, प्रमिला चौधरी, जगजीवन लाल, अशोक कुमार व ओमनारायण सिंह अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने बताया कि कार्रवाई के लिए निरीक्षण रिपोर्ट बीएसए को भेजी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.