बरेली, जुलाई 22 -- फोटो संख्या 09 फतेहगंज पश्चिमी। ऑपरेशन क्लीन अभियान के अंतर्गत थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने बरामद शराब के नष्टीकरण की कार्रवाई की। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में बरामद मलखाना में रखी माल मुकदमाती कच्ची, देसी, रेक्टिफाइड, अंग्रेजी शराब को मंगलवार को रबर फैक्ट्री के जंगल में नष्ट किया। मंगलवार को एसडीएम तृप्ति गुप्ता, सीओ हाइवे नीलेश मिश्रा, सहायक अभियोजन अधिकारी विजय यादव, थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह, हेड मोहरर रवि की उपस्थिति में माल खाने में रखी सात करोड़ कीमत की शराब को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर नष्ट किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.