औरैया, जनवरी 2 -- चरागाह की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने पहुंची राजस्व टीम और पुलिस पर शुक्रवार को हमला कर दिया गया। उपजिलाधिकारी की मौजूदगी में जेसीबी से कब्जा हटवाने की कार्रवाई शुरू होते ही परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध करते हुए झड़प कर दी। हालात बिगड़ने पर कई थानों की पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। मामला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोंड़ेपुर के मजरा रामपुर स्थित गाटा संख्या 13 से जुड़ा है, जहां प्लॉट बनाकर अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत गांव निवासी प्रवीन कुमार ने की थी। शिकायत के आधार पर उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया लेखपाल अवनीश कुमार, सतेन्द्र यादव, अजीत कुमार, कुलदीप कुमार और मोहम्मद रिजवान के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचीं और कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू कराई। जैसे ही जेसीबी ने अवैध निर्माण गिराने का प्रयास क...