अलीगढ़, अक्टूबर 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव असदपुर कयाम में नगर निगम की टीम पर हमला व एसडीएम की गाड़ी पर पथराव के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मास्टरमाइंड दो भाईयों को दबोच लिया। इन्होंने ही अपने बच्चों व परिवार को उकसाते हुए आगे किया, जिसके बाद हमला किया गया था। अन्य आरोपियों को भी पुलिस वीडियो के आधार पर चिह्नित कर रही है। बुधवार शाम को अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची नगर निगम की टीम का लोगों ने विरोध कर दिया था। हंगामे के बीच टीम को लौटना पड़ा। उसी दौरान वहां से गुजर रही अतरौली एसडीएम सुमित सिंह की गाड़ी पर लोगों ने पथराव करके शीशा तोड़ दिया। मामले में नगर निगम के संपत्ति लिपिक विजय गुप्ता की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया। इसमें कहा कि गांव में गाटा संख्या 328 राजस्व अभिलेखों में ऊसर अंकित होने के कारण स...