अलीगढ, अक्टूबर 30 -- यूपी के अलीगढ़ में महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव असदपुर कयाम में अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची नगर निगम की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने टीम के सामने जमकर हंगामा काटा, जिसके चलते टीम को बीच में ही कार्रवाई बंद करके लौटना पड़ा। लेकिन, उसी दौरान वहां से गुजर रही अतरौली एसडीएम की गाड़ी को लोगों ने घेर लिया और पथराव करके उसका शीशा तोड़ दिया। एसडीएम ने भागकर अपनी जान बचाई। पत्थर लगने से उनका चालक व गनर घायल हो गए। बाद में पुलिस बल ने हालात संभाले। मामले में आठ नामजद व 25-30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। देररात एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने घटनास्थल का जायजा लिया। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची थी। इसका लोगों ने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.