अमरोहा, मार्च 11 -- एमएसपी गारंटी कानून लागू करने और किसानों की अन्य समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग को लेकर भाकियू पदाधिकारियों ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इसके पहले एसडीएम कार्यालय के बाहर पंचायत भी की। वक्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए। बिजली के जर्जर तार व खंभों को जल्द बदला जाए। गन्ने के बीज की कालाबाजारी पर अंकुश लगाया जाए। एनपीके खाद के बढ़े दाम वापस लिए जाएं, छुट्टा पशुओं को पकड़वाया जाए। पंचायत की अध्यक्षता चौधरी महेंद्र सिंह व संचालन डालचंद चौहान ने किया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष दिनेश सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, कमाल बंजारा, शाहवेज सलमानी, राधेलाल, कार्मेंद्र सिंह, डालचंद आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.