मुजफ्फर नगर, जनवरी 12 -- मुजफ्फरनगर। सोमवार को विकास भवन के सभागार में एग्रीस्टैक योजनान्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री को त्वरित गति से पूर्ण कराये जाने हेतु जिला स्तर पर गठित इंप्लीमेंटिंग कमेटी की बैठक हुई है। जिसमें सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देश भूषण ने सभी उप जिलाधिकारियो को निर्देशित किया गया कि वह प्रतिदिन डिजिटल कॉप सर्वे के कार्य की समीक्षा करेंगे। बैठक में सीडीओ, उपाध्यक्ष, प्रोजैक्ट ऑफिसर द्वारा जनपद में डिजिटल कॉप सर्वे के कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में कृषि विभाग के साथ-साथ, राजस्व, उद्यान, गन्ना पंचायत एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियो व कर्मचारियो द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में अपर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी को निर्देशित किया गया कि डिजिटल कॉप सर्वे हेतु प्रत्येक ग्राम मे 01 सर्वेयर नियुक्त किया जायेगा तथा जो ग्राम ...