लखीमपुरखीरी, मार्च 16 -- निघासन, संवाददाता। गरीब होने के साथ ही दिव्यांग पति-पत्नी की हालत सुनकर एसडीएम और कोतवाल होली पर उनसे मिलने पहुंच गए। उन्होंने परिवार की आर्थिक और होली की सामग्री देकर मदद की। साथ ही आगे भी मदद का भरोसा दिया। इलाके के मटेहिया गांव के लक्ष्मण की पत्नी दिव्यांग है। उसके चार बच्चे हैं। वह गांव में ही साइकिल का पंचर जोड़ने की दुकान चलाकर किसी तरह खर्च चलाता है। कुछ दिन पहले पेड़ से गिर जाने लक्ष्मण का एक हाथ टूट गया था। इसके बाद तो उसके घर में दो वक्त की रोटी भी नसीब होनी मुश्किल हो गई। इस परिवार की सूचना पाकर एसडीएम राजीव निगम और कोतवाल महेश चंद्र होली पर लक्ष्मण के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को मिठाई, सूखे मेवे, रंग, पिचकारी और आर्थिक मदद भी दी। उन्होंने लक्ष्मण की पत्नी की विकलांग पेंशन बनवाने का भी आश्वासन दिया। कोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.