लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- मांगों को लेकर राज्य भंडारण निगम के गोदाम बंद कर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। मंगलवार को भी धरना प्रदर्शन होगा। इससे अनाज का उठान व भंडारण नहीं हुआ। कर्मचारियों ने ऐलान किया है कि दो दिन कार्यबहिष्कार व धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी अगर प्रबंधतंत्र व सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो आन्दोलन तेज किया जाएगा। जिले भर के राज्य भंडारणगृहों पर धरना प्रदर्शन किया गया। आकस्मिक श्रमिक एवं लिपिक कर्मचारियों के विनियमितीकरण करने, पारिश्रमिक बढ़ाने प्राविधिक सहायक संविदा कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने की मांग की। इसके अलावा वार्षिक वेतनवृद्धि का लाभ देने, भंडार गृहों में रखे गए अनाज में नमी व सूखन को लेकर आ रही समस्याओं को हल करने की मांग काफी दिन से चल रही है। उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम नियमित, आकस्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.