अलीगढ़, जुलाई 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सारसौल स्थित राज्य भंडारण निगम के गोदाम के चारों ओर सोमवार को बारिश का पानी भर गया। तीनों वेयर हाउस के चबूतरे तक पानी भरा रहा। पंप लगाकर पानी निकासी कराई ग्ई। वेयर हाउस के कई गोदामों के ऊपर टीन शेड भी टूटा है। बारिश में खाद्यान्न की सुरक्षित रखना बड़ी चुनौती बन गई है। सारसौल स्थित राज्य भंडारण निगम के वेयर हाउस में लाखों मीट्रिक टन अनाज स्टोर किया जाता है। दूसरे राज्यों से आने वाली रैक के अनाज संरक्षित किए जाते हैं। यहां पर पानी निकासी समुचित व्यवस्था नहीं है। यही कारण है कि बारिश के बाद यहां पर जलजमाव हो जाता है। इससे अनाज में सीलन का खतरा रहता है। पिछले कई बार एफसीआई के गोदाम में भी राशन भीग गया था। राज्य भंडारण निगम के आरएम विज गुप्ता ने बताया कि पानी पूरे अलीगढ़ में भरा है। बारिश के बाद पानी य...