कटिहार, अप्रैल 22 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र प्रखंड क्षेत्र में बिहार ग्रामीण आजीविका मिशन जीविका के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति एसटी, समुदाय के लोगों को स्वरोज़गार से जोड़ने के लिए मुर्गी पालन योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को मुर्गी के चूजे दिए जा रहे हैं। जीविका बीपीएम इंद्रजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में अमदाबाद प्रखंड के गोविंदपुर के पास रहने वाले जीविका के सदस्य के ही वेंडर नूर मोहम्मद को 28 दिनों तक 2500 मुर्गी के चूजे को पालन के लिए दिया गया है। जिसे पालन के एवज में वेंडर को जीवित प्रति चूजे 7 रुपए दर से भुगतान किया जाएगा। तय अवधि में चूजों की उचित देखभाल की जाएगी। एसटी समुदाय के चिन्हित सदस्यों के बीच वितरित किया जाएगा। मुर्गी के चूजों को तीन चरणों में पोषणयुक्त आहार दिया जाएगा। उन्होंने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.