टिहरी, जून 4 -- डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में डीएम ने गंगा के कस्बों से लगे एसटीपी का संचालन नियमित करने के साथ ही गंगा को स्वच्छ रखने के लिए पर्याप्त कदम उठाने के लिए निदेश मुनिकीरेती पालिका को दिये। एसटीपी संचालन की कार्यवाही पर भी समीक्षा की गई। जिला सभागार में आहूत बैठक में डीएम ने मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत गंगा वाटिका पार्क के निर्माण एवं रख-रखाव को लेकर एनएमसीजी एवं एसएमसीजी टीम द्वारा उपलब्ध कराई गई निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर अधिशासी अधिकारी नपा मुनिकीरेती को एक सप्ताह में संबंधित ठेकेदार के माध्यम से काम पूरा करवाने के निर्देश दिये। साथ ही कार्य समापन रिपोर्ट और फोटोग्राफ्स भी उपलब्ध कराने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.