मुजफ्फर नगर, जनवरी 8 -- शहर के मोहल्ला कृष्णापुरी में स्थित एसटीपी प्लांट का गुरुवार को राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने मंत्री को एसटीपी से हो रही समस्याओं की जानकारी दी। प्लांट के कारण आस पास के मकानों में आयी दरार को भी मंत्री ने देखा। मंत्री ने नमामि गंगे एक्सईएन संजीव कटारिया को मकानों की मरम्मत और उक्त समस्याओं का तत्काल प्रभाव से निस्तारण करने के निर्देश दिए। मंत्री को काली नदी में काफी गंदगी मिली। उन्होंने काली नदी में कूडा डालने वालों पर कार्रवाई के आदेश दिए है। मुज़फ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णापुरी एवं ग्राम पीन्ना में मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयास से जल निगम द्वारा 272 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित हुआ है। यह महत्वपूर्ण परियोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.