बुलंदशहर, जनवरी 29 -- सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) को बिजली कनेक्शन देने के मामले में बड़े फर्जीवाड़े की बू आ रही है। करीब 33 लाख रुपये की बंदरबांट और लाइन की लंबाई को लेकर हुए खेल की शिकायत पर चीफ इंजीनियर संजीव कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसई समेत तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है, जो शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। दूरी में दोगुने का खेल शक के घेरे में फर्म विभागीय सूत्रों के मुताबिक, एसटीपी प्लांट के लिए 33 केवीए का अलग फीडर बनाया गया था। इसके लिए फर्म को करीब 1632 मीटर लंबी अंडरग्राउंड लाइन बिछाने और रोड रेस्टोरेशन (सड़क मरम्मत) के लिए 33 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई थी। आरोप है कि अब फर्म लाइन की लंबाई चार हज़ार से अधिक मीटर अधिक बताकर अतिरिक्त भुगतान की मांग कर रही है। -रडार पर विभागीय मिलीभगत त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.