पटना, जनवरी 3 -- बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने भोजपुर जिले के इनामी वांछित अपराधी ठाकुर यादव को झारखंड के रामगढ़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उक्त अपराधी के विरुद्ध भोजपुर जिला के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी, लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट सहित कुल पांच कांड दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी भोजपुर के कृष्णगढ़ थाना कांड संख्या 106/24 में हुई है। एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक ठाकुर यादव विगत कई वर्षों से गोलीबारी एवं रंगदारी के कांड में फरार चल रहा था। भोजपुर पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। ठाकुर यादव के झारखंड में छुपे होने की जानकारी मिलने पर एसटीएफ की विशेष टीम ने छापेमारी कर गिरफ्तारी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...