रुद्रपुर, सितम्बर 30 -- किच्छा, संवाददाता। एसटीएफ कुमाऊं यूनिट और पुलभट्टा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर नशा तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। ग्राम बरा में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को दबोचकर उनके कब्जे से 7.042 किलो अफीम बरामद की। गिरफ्तार आरोपी बरेली और बदायूं जिले के निवासी हैं। दोनों बरेली से अफीम लेकर रुद्रपुर रोडवेज बस स्टैंड पर एक व्यक्ति को डिलीवरी देने जा रहे थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों पर मुकदमा दर्ज कर बाइक को सीज कर दिया है। सोमवार को एसटीएफ प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में टीम पुलभट्टा क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बाइक पर सवार दो युवक बरेली से अफीम लेकर रुद्रपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलभट्टा थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्राम बरा के पास प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.