गौरीगंज, फरवरी 2 -- गौरीगंज।एसजेएस पब्लिक स्कूल गौरीगंज में वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एएसपी ज्ञानेन्द्र सिंह व सीओ गौरीगंज अखिलेश वर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर रमेश बहादुर सिंह, प्रेसिडेंट आरबी सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, प्रबंधक अनुज सिंह, प्रियंका सिंह एवं प्रधानाचार्या सबा कौसर सिद्दीकी उपस्थित रही। कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, नृत्य, नाटक सहित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। एएसपी ने बच्चों और अभिभावकों को मोबाइल फोन के दुरुपयोग से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने साइबर क्राइम, ऑनलाइन फ्रॉड और सोशल मीडिया से जुड़े खतरों पर प्रकाश डालते हुए सतर्क रहने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...