मेरठ, फरवरी 13 -- सरधना एसजी वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने गुरुवार को गौसेवा और मानवीय मूल्यों पर आधारित फिल्म 'गोदान' उत्साह के साथ देखी। सरधना स्थित जीजी. मॉल में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) चौधरी यशवीर सिंह द्वारा विशेष रूप से दो शो बुक कराए गए थे। सुबह 10 बजे आयोजित पहला शो एसजी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों के लिए रखा गया, जबकि दोपहर 1:30 बजे का दूसरा शो स्थानीय नागरिकों को दिखाया। गौ माता की सेवा और संरक्षण पर केंद्रित इस फिल्म को दर्शकों ने सराहा और इसके संदेश को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। फिल्म देखने के बाद उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसी फिल्मों से समाज में गौ सेवा और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। भाजपा नेता संजय चौधरी ने कहा कि फिल्म का संदेश जन-जन तक पहुंचना चाहिए। सभी ने सामूहिक रूप से गौ सेवा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.