पलामू, जनवरी 2 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। | स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य स्तरीय गतका प्रशिक्षण शिविर में पलामू ज़िले के चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है।चयन की प्रक्रिया खेलगांव में 23 दिसंबर से 2 जनवरी तक आयोजित था । खिलाड़ियों में सनी कुमार एवं रौशन कुमार, सौभाग्य सिद्धार्थ एवं काजल कुमारी शामिल है। प्रशिक्षण उपरांत सभी खिलाड़ी 2 जनवरी को मूरी से जम्मू-तवी एक्सप्रेस द्वारा पंजाब राज्य के लुधियाना के लिए रवाना हुए । जहाँ वे 6 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर पलामू ज़िला गतका संघ के अध्यक्ष सोनू नामधारी ने कहा पलामू ज़िले के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। पूर्ण विश्वास है कि इस बार भी सभी ख...