देहरादून, मार्च 8 -- श्री गुरु राम राय विवि में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें सांस्कृतिक के साथ साथ जागरूकता गतिविधियां की गई। विवि प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। विवि परिसर में हुए कार्यक्रम में कुलपति प्रो. डॉ. कुमुद सकलानी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस न केवल महिलाओं की उपलब्धियों को पहचानने का अवसर है, बल्कि यह समानता और सशक्तिकरण की दिशा में किए जाने वाले प्रयासों को भी प्रोत्साहित करता है। महिलाओं का सशक्तीकरण समाज की प्रगति की आधारशिला है। एसजीआरआर विवि ने मातृशक्ति के सम्मान एवम् महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मासिक धर्म सवैतनिक अवकाश नीति को लागू किया है। कुलसचिव प्रो. लोकेश गंभीर ने एसजीआरआर विवि की उपलब्धियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.