हल्द्वानी, मई 9 -- हल्द्वानी। एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय अनोखी और ज्ञानवर्धक चलित विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन शुक्रवार से शुरू हो गई। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान व तकनीकी ज्ञान के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित करना है। 'अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों को प्रयोग, प्रदर्शन और इंटरैक्टिव गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान व तकनीक के विविध पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा ने कहा हमें इस प्रदर्शनी के आयोजन पर गर्व है। यह हमारे विद्यार्थियों को विज्ञान और तकनीकी ज्ञान के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यहां प्रबंधक यूसी जोशी, सचिव पुष्पा जोशी, प्रशासक ऋषभ जोशी, भामिनी जोशी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.