हल्द्वानी, फरवरी 15 -- हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंतर विद्यालयी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें 27 विद्यालयों के 250 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में ड्राइंग, कलरिंग, पेपर फोल्डिंग, क्ले मॉडलिंग, कविता पाठ, हाथ की कठपुतलियों का उपयोग करके कहानी सुनाना, पतंग बनाना, एकल नृत्य की छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा ने सभी बच्चों का स्वागत किया। निर्णायक की भूमिका में धीरज उप्रेती, गौरव त्रिपाठी शामिल रहे। इस मौके पर प्रबंधक यूसी जोशी, सचिव पुष्पा जोशी, प्रशासक ऋषभ जोशी, उप प्रधानाचार्या भामिनी जोशी आदि मौजूद रहे। विज्ञापन फोटो-एसकेएम स्कूल में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.