मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच में डेंगू के दो नये मरीज मिले हैं। इनमें एक मुजफ्फरपुर का मनीष कुमार है और दूसरा सीतामढ़ी का मिथिलेश ठाकुर। दोनों मरीज ओपीडी में तेज बुखार होने पर दिखाने आये थे। ओपीडी में डॉक्टरों ने दोनों को डेंगू की जांच कराने को कहा था। रिपोर्ट आने के बाद दोनों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही, जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 51 हो गई है। एसकेएमसीएच ने इसकी रिपोर्ट विभाग को भेज दी है। वहीं, एसकेएमसीएच में डेंगू वार्ड में तीन संदिग्ध मरीजों को भर्ती कराया गया है। तीनों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.