मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच में‎ सोमवार को सेमिनार का आयोजन किया गया है। इसमें गर्भवती महिलाओं में डायबिटीज को‎ लेकर जागरूक किया गया। स्त्री रोग‎ विशेषज्ञ डॉ. नेहांजलि ने बताया कि गर्भावस्था के‎ दौरान अनियंत्रित डायबिटीज से बच्चे का वजन‎ सामान्य से अधिक हो सकता है, जिससे जटिल प्रसव‎ की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा, नवजात में‎ भी डायबिटीज का खतरा अधिक होता है। कुछ मामलों‎ में शिशु के जन्म से पहले ही उसकी मृत्यु होने का‎ जोखिम रहता है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को‎ नियमित रूप से शुगर जांच कराने और संतुलित आहार‎ अपनाने की सलाह दी। साथ ही व्यायाम और‎ जीवनशैली में सुधार को आवश्यक बताया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया कि कई महिलाओं को‎ गर्भधारण से पहले डायबिटीज नहीं होती, लेकिन गर्भावस्था के दौरान इसका पता चलता है। इसे‎ जेस्टेश...