मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) के हड्डी रोग विभाग में मरीजों को ऑपरेशन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इसके लिए कई मरीज कतार में हैं। उनका कहना है कि महीनों बाद भी उन्हें ऑपरेशन की तारीख नहीं दी जा रही है। हाल यह है कि इलाज और ऑपरेशन के इंतजार में कई मरीजों को पैर में ईंट का ट्रैक्सन लटकार भर्ती करके रखा गया है। ऑर्थो विभाग में भर्ती 25 से अधिक मरीजों को ऑपरेशन का इंतजार है। इन मरीजों का दर्द है कि समय बीत रहा है, लेकिन उनका ऑपरेशन कब होगा इसका पता नहीं है। वहीं, ऑर्थो विभाग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार का कहना है कि जल्द ही मरीजों का ऑपरेशन किया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। केस 1- मेडिकल के ऑर्थो वार्ड में प्रियंका कुमारी पिछले सात दिन से भर्ती है। उसकी मां ...