मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल की आईसीयू में दो दिनों में आठ मरीजों की मौत हुई है। ये सभी मरीज सांस, स्ट्रोक और हृदय रोग से पीड़ित बताए गए हैं। इधर, दो दिन में आठ रोगियों की मौत के बाद आईसीयू में मरीजों की निगरानी बढ़ा दी गई है। एसकेएमसीएच की मेडिसिन आईसीयू और एचडीयू मिलाकर 26 बेड हैं। सभी बेड पर भर्ती मरीजों के लिए नर्स और जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर नहीं हैं। आईसीयू में एक शिफ्ट में तीन नर्स ही काम कर रही हैं। यही हाल एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) का है। एचडीयू में कई मरीजों के बेड पर मॉनिटर भी नहीं लगे हैं। मॉनिटर नहीं रहने से मरीजों की स्थिति का पता नहीं चल पाता है। कई जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के रिजाइन करने से मरीजों की देखरेख करने के लिए डॉक्टर की कमी है। एक ही डॉक्टर की ड्यूटी 24 घंटे...