दुमका, मई 29 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर, सत्र 2024-28 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 24 जून से 15 जुलाई 2025 तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विषयों को तीन समूहों में बांटा गया है। ग्रुप 'ए' में अर्थशास्त्र, हिंदी, समाजशास्त्र, उर्दू, संस्कृत, गणित, श्रम एवं समाज कल्याण, भूविज्ञान, मैथिली और गांधी विचार जैसे विषय शामिल हैं। ग्रुप 'बी' में अंग्रेज़ी, इतिहास, प्राणीशास्त्र, रसायन शास्त्र, प्राचीन भारतीय इतिहास एवं संस्कृति, ग्रामीण अर्थशास्त्र, संगीत, सांख्यिकी, फ़ारसी और मानवशास्त्र के विषय हैं। वहीं, ग्रुप 'सी' में भूगोल, राजनीति विज्ञान, संथा...