दुमका, दिसम्बर 23 -- दुमका, प्रतिनिधि। एसएस विद्या विहार दुमका में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ सचिव निशांत विक्रम सिंह व प्राचार्य चन्द्रशेखर मल्लिक ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर खेल शिक्षक अमित आनन्द सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित नजर आ रहे है। सबसे पहले छात्र-छात्राओं को खेल के विभिन्न नियमों को खेल शिक्षक ने विस्तार से समझाया और अनुशासन का पालन करते हुए खेलने को कहा। सोमवार को इन-आऊट, बॉल वॉकेट, विस्किट रेस, मार्बल-स्पुन रेस, फ्रॉग रेस, मेथ रेस, जलेबी रेस, बेलेंस रनिंग, लेफ्ट-राइट, म्युजिकल चेयर, बेडमिंटन, लुडो, कैरेम, चेस, टेबल टेनिस, कबड्डी,बास्केट बॉल, बॉलीबॉल, ब्लाइंड टारगेट, 100 मीटर रेस इत्यादि का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.