रांची, जुलाई 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। एसएस मेमोरियल कॉलेज में नगर निगम की ओर से गुरु पूर्णिमा पर गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निगम की ओर से विद्यार्थियों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया। प्राचार्य डॉ बीपी वर्मा और निगम के उप प्रशासक गौतम कुमार साहू ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को पौधरोपण और संरक्षण के लिए प्रेरित किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए आमजन के बीच जागरुकता फैलाने की अपील की। इस दौरान रिलेशंस और एनएसएस की और से पर्यावरण विषय पर संगोष्ठी भी आयोजित की गई। मौके पर सहायक अभियंता सौरभ केशरी, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, चटकपुर पंचायत की उप मुखिया नमिता देवी, शुभम चौधरी, अतीन्द्र नाथ वैध, पिया बर्मन मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.