रांची, अक्टूबर 13 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय चिलदाग के छात्र अंकुश नाग ने 'खेलो झारखंड के तहत स्कूली खेल प्रतियोगिता रांची में सोमवार को अंडर-19 वर्ग में राज्यस्तरीय ताइकांडो में स्वर्ण पदक जीता है। इस जीत के साथ, वह अब जम्मू-कश्मीर में होनेवाली 69वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा। वहीं छात्र साहिल मिर्धा ने भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) के अंडर-19 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। छात्र विक्की मुंडा ने 5000 मीटर स्पीड वॉक (पैदल चाल) प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल की प्राचार्या संगीता रवि ने कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने सफल हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.