रुद्रपुर, दिसम्बर 8 -- सितारगंज, संवाददाता। एसएस ग्लोबल स्कूल के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। प्रसिद्ध लोक गायक जितेंद्र तोमक्याल ने लोकगीतों से समा बांधा। रोबोटिक, मिशन सिंदूर, भांगड़ा गिद्धा, कठपुतली नृत्य, नरसिम्हा, उड़ान एक्ट आकर्षण के केंद्र रहे। रविवार को आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ बनबसा मिलट्री स्टेशन के लेफ्टिनेंट कर्नल राना करण सिंह, विशिष्ट अतिथि कमांडेंट एसएसबी 57वीं वाहिनी लोक गायक जितेंद्र तोमक्याल, विद्यालय के चेयरमैन संतोष गुप्ता व डारेक्टर अरुण कुमार सिंह ने किया। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति, देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति छात्रों ने दी। लेफ्टिनेंट कर्नल ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान देना भी आवश्यक है। उन्होंने बच्चों से शारीरिक शिक्षा, मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.