बोकारो, जनवरी 6 -- स्वामी सहजानंद कॉलेज चास के नए प्राचार्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चास नगर इकाई के कार्यकर्ता मंगलवार को मिले। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की ओर से प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अवधेश कुंदन को अंग वस्त्र व कप देकर सम्मानित किया गया। वहीं उनके उज्जवल कार्यकाल की बधाई दी। अभाविप के कार्यकर्ताओं को आशा है कि उनके कार्यकाल में कॉलेज की दिशा और दशा में एक व्यापक परिवर्तन होगी। साथ ही विभिन्न शैक्षिक समस्याओं से अवगत कराया। मोके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनंजय महथा , चास नगर मंत्री विकास राव, विक्रम कुमार , राजू तिवारी, प्रियंका कुमारी उपस्थित रहे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...