शाहजहांपुर, मार्च 14 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। नेहरू इंटर कालेज कोरोकुइयां के प्रिंसिपल धनीराम सिंह के बड़े बेटे संदीप कुमार सिंह ने एसएससी सीजीएल 2024 परीक्षा में सफलता हासिल की है। संदीप ने भारत सरकार के राजस्व विभाग (सीमा शुल्क) में एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर चयनित होकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संदीप ने अपनी स्कूली शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय शाहजहांपुर से पूरी की, जहां उन्होंने कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय जयपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। संदीप की इस उपलब्धि पर उनके पिता धनीराम सिंह और माता ऊषा सिंह सहित पूरा परिवार बेहद गर्वित और प्रसन्न है। धनीराम सिंह के छोटे बेटे सुधांशु सिंह भी राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग...