पूर्णिया, मार्च 27 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एसएससी की एमटीएस परीक्षा में फर्जीवाड़ा मामले में सेंटर संचालक के पार्टनर ने बुधवार को पूर्णिया के व्यवहार न्यायालय में सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वाला वैशाली जिले बेलसंड के मानपुर निवासी विवेक कुमार हैं। वह गुलाबबाग स्थित डिजिटल परीक्षा सेन्टर के संचालक रोशन कुमार मंडल के पार्टनर है। सरेंडर की पुष्टि एएसपी आलोक रंजन ने की है। फर्जीवाड़े के खेल में विवेक नामजद आरोपी रहा है। जिसके खिलाफ पुलिस ने कोर्ट से कुर्की- जप्ती का आर्डर लिया था। हाल में सेन्टर संचालक एवं मामले के मुख्य रोशन कुमार मंडल ने न्यायालय में सरेंडर किया है। जिसके बाद पुलिस की दबिश इस आरोपी पर बढ़ी थी। बताया जा रहा है कि विवेक एवं रोशन कुमार मंडल ने गुलाबबाग में पार्टनरशिप सेन्टर संचालन कर रखा था। विवेक एवं रोशन मंडल पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.