धनबाद, फरवरी 6 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। लालाडीह एसएसवाई डीजे क्लब ने गुरुवार को रखितपुर न्यू झारखंड क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय शिबू सोरेन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। विजेता टीम ने यूसुफ भाई क्लब को पराजित किया। फाइनल खेल प्रारंभ होने से पूर्व विधायक चंद्रदेव महतो, जिप सदस्य श्वेता कुमारी, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली, राजेश महतो, अल्पसंख्यक मोर्चा के अजीमुद्दीन अंसारी और इसराइल अंसारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। मौके पर सचिव निर्मल रजवार, मो. अकबर, मो. अमीर, मसूद आलम, इमरान भारती, राजेंद्र हेम्ब्रम, मौलाना तसलीम, मौलाना मुस्तकीम, अली अंसारी, अताउल अंसारी और अब्दुल कादिर आदि उपस्थित थे। खेल का प्रारंभ दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण के सा...