पिथौरागढ़, सितम्बर 2 -- डीडीहाट। एसएसबी 11वीं बटालियन ने नगर में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ कमांडेंट डॉ.अतुल कुमार राय ने पौधरोपण करके किया। इस दौरान असम के जवानों ने बिहू नृत्य,उत्तराखंड के जवानों ने छलिया नृत्य, बच्चों के लिए चम्मच दौड़,जलेबी दौड़ जैसे खेलों का आयोजन किया गया। इसके बाद सभी बच्चों ने मिलकर केक काटा। साथ ही बच्चों ने एकल सामूहिक गायन व नृत्य भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अधिकारी,अधीनस्थ अधिकारी,जवान,महिला बलकर्मी व संदीक्षा परिवार के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में कमांडेंट राय ने सभी जवानों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। कहा कि जवानों के श्रम व पुरुषार्थ से बटालियन को इतनी ऊँचाई मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.