अल्मोड़ा, जनवरी 1 -- रानीखेत। यहां गनियाद्योली स्थित एसएसबी सीमांत मुख्यालय में आधा दर्जन बल कार्मिकों की पदोन्नति हुई। पदोन्नति के अनुसार रैंक लगाते हुए उप महानिरीक्षक परीक्षित बेहेरा ने कार्मिकों को जिम्मेदारी का ईमानदार से निर्वहन कर बल का नाम रोशन करने की सीख दी। बल कार्मिक निरीक्षक विनोद कुमार सैन, सुभाष, उप निरीक्षक नरेंद्र, उप निरीक्षक मंजीत कुमार, उप निरीक्षक शैलेंद्र, सहायक उप निरीक्षक अनिल यादव आदि को पदोन्नत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...