महाराजगंज, फरवरी 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल में चुनाव, त्योहारों को लेकर इस समय सीमा पर अलर्ट है। इसके साथ ही तस्करी रोकने के लिए एसएसबी व पुलिस की संयुक्त मुख्य नाकों के साथ ही पगडंडियों पर जांच अभियान तेज किए हुए हैं। इसी क्रम में रविवार को एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने पुलिस व एसएसबी जवानों के साथ सीमाई इलाकों में गश्त किया। अभियान में एसडीएम नौतनवा नवीन प्रसाद व सीओ अंकुर गौतम भी मौजूद रहे। एडीएम के नेतृत्व में एसएसबी हरदी डाली बीओपी के असिस्टेंट कमांडेंट हरी मोहन मीणा, एसडीएम नवीन प्रसाद व क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने पगडंडी एवं नाकों पर संयुक्त गश्त अभियान चलाया। इस दौरान पगडंडियों के रास्ते भारत से नेपाल और नेपाल से भारत आने-जाने वाले लोगों की सघन तलाशी लेकर परिचय पत्र देखा गया। एसडीएम ने बताया कि पगडंडी सीमा के रास्ते आपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.