चम्पावत, मार्च 8 -- बनबसा, संवाददाता। एसएसबी रानीखेत 57 वाहिनी के महानिरीक्षक अमित कुमार ने शुक्रवार को सीमा चौकी बनबसा और बूम चौकी का निरीक्षण किया। उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों और अधिकारियों को सजगता बरतने के निर्देश दिए। शुक्रवार को एसएसबी के महानिरीक्षक ने बनबसा और बूम चौकी का निरीक्षण किया। उन्होंने एसएसबी की ओर से संचालित नियमित अभियानों और नागरिक कल्याण कार्यक्रमों की जानकारी हासिल की। महानिरीक्षक ने स्थानीय नागरिकों के साथ किए जा रहे समन्वय और विकासात्मक गतिविधियों पर संतोष व्यक्त करते हुए इन कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। सीमावर्ती क्षेत्र में मित्रवत व्यवहार के साथ ही अपराधियों और तस्करों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। बाद में सीमा चौकी बनबसा में एपीएफ के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने अंतरराष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.