किशनगंज, अक्टूबर 14 -- यह देश और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए जरूरी है दिघलबैंक। एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12वीं वाहिनी की ई कंपनी मोहमारी की सीमा चौकी कजला में सोमवार को जवानों द्वारा ग्राम समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीओपी प्रभारी रितेश कुमार झा द्वारा की गई। बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों व सीमावर्ती लोगों को संबोधित करते हुए बीओपी प्रभारी श्री झा ने कहा कि एसएसबी सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व की भावना के साथ साथ एक तरफ सरहद की रक्षा कर रहा है तो दूसरी ओर सीमावर्ती इलाकों के सामाजिक-आर्थिक विकास में भी अहम भूमिका निभा रह है। एसएसबी द्वारा सीमावर्ती लोगों के कल्याण के लिए नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर, पशु चिकित्सा शिविर और कौशल विकास प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं। सहायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.