चम्पावत, मार्च 9 -- सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की पंचम वाहिनी की ओर से सीमांत चूका गांव में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। बी समवाय खेत के अंतर्गत चूका गांव में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर में पशु चिकित्साधिकारी कमांडेंट सीमांत मुख्यालय रानीखेत डॉ. जेके शर्मा ने 10 ग्रामीणों के 35 पशुओं का उपचार किया गया एवं निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य आरक्षी मनीष कुमार एवं अन्य बलकार्मिक और खेत गांव के ग्राम प्रधान मनोज पांडेय, होशियार सिंह, सुंदर सिंह, पलासी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.