लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 14 -- तृतीय वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने 56वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एसएसबी जवानों ने इस दौरान सेवा सुरक्षा का संकल्प लिया। समारोह में उत्साह के साथ भाग लिया। कमांडेंट तृतीय वाहिनी देवानन्द, उपमहानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय वी विक्रमण ने दीप जलाकर, रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर समारोह की शुरुआत कराई। कार्यक्रम में वाहिनी में उपस्थित बालकर्मी, संदिक्षा परिवार के बच्चों ने उत्साह के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके अलावा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। स्थापना दिवस समारोह में तृतीय वाहिनी के अधिकारी, कर्मचारियों व संदीक्षा परिवार के सदस्यों के अलावा 70वीं वाहिनी, 62वीं वाहिनी के अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग...