लखीमपुरखीरी, सितम्बर 1 -- बार्डर पर निगरानी कर रही एसएसबी ने रविवार को एक युवक को पकड़ा। उसके पास से 63 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। तृतीय वाहिनी एसएसबी की सीमा चौकी खखरौला पर तैनात जवानों ने पिलर संख्या 703/1 के पास नेपाल से भारत आ रहे एक संदिग्ध बाइक सवार को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान सुखविंदर सिंह पुत्र हरदेव सिंह निवासी ग्राम खैरटिया थाना तिकुनिया के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उससे 63 नीले रंग के कैप्सूल बरामद हुए। निरीक्षक सामान्य अर्चित तिवारी ने सहायक कमांडेंट चेतराम नेगी की उपस्थिति में नारकोटिक्स ड्रग्स डिटेक्शन किट से जांच की गई। जांच में कैप्सूल के अंदर पाए गए पदार्थ को नारकोटिक्स मिला। आरोपी को बरामद सामान सहित थाना तिकुनिया को सुपुर्द कर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.