लखीमपुरखीरी, फरवरी 13 -- पलियाकलां। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 39 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा साइकिल रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य लोगों को नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक करना था। जागरूकता रैली की अगुवाई एसएसबी 39वीं वाहिनी के कमांडेंट रविन्द्र कुमार राजेश्वरी कर रहे थे। जागरूकता रैली की अगुवाई कमांडेंट रविन्द्र कुमार राजेश्वरी ने की। कार्यक्रम का आयोजन वाहिनी मुख्यालय पलिया और सीमा चौकी सुमेरनगर में किया गया। रैली में वाहिनी के अधिकारी, जवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी हिस्सा लिया। रैली की शुरुआत से पूर्व कमांडेंट रविन्द्र कुमार राजेश्वरी ने नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। साइकिल रैली के साथ केन्द्रीय विद्यालय गदनिया कैम्प के छात्रों के साथ पैदल मार्च का आयोजन भी हुआ। पलिया हॉस्...