चतरा, अगस्त 13 -- चतरा, प्रतिनिधि। सशस्त्र सीमा बल 35 वाहिनी ने मंगलवार को आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर में पैदल तिरंगा यात्रा निकाला। इसमें एनसीसी छात्र, स्कॉड छात्र एवं झारखण्ड पुलिस बल के जवान शामिल थे। सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट संजीव कुमार ने बताया कि पैदल तिरंगा यात्रा की वाहिनी के समवायों द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हम सब मिलकर हर घर तिरंगा यात्रा में भाग लें, और अपने देश के प्रति अपनी एकता और अखंडता का प्रदर्शन करें। तिरंगा हमारे देश का गौरव है और हमें इसके प्रति सम्मान और प्रेम दिखाना चाहिए। तिरंगा हमारे देश की स्वतंत्रता और संप्रभुता का प्रतीक है। इसके तीन रंग केसरिया, सफेद और हरा हमें देश के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाते हैं। हर घर तिरंगा अभियान का उद्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.